दोनों नलकूप ठप, पानी के लिए प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की छिमौली मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में 384 परिवार रहते हैं। जिनके लिए दो नलकूप स्थापित किए गए हैं। लेकिन नलकूपों से तीसरी मंजिल में पानी पहुंचाने के लिए जो पानी की टंकी बनाई गई है।
वह आज तक इस्तेमाल ही नहीं हो सकी है। कालोनी का एक नलकूप एक वर्ष पूर्व से ठप है। मात्र एक बचे नलकूप का मोटर अक्सर फुंकता रहता है।
बीते माह जुलाई में मोटर खराब हो गई तो कालोनी वासियों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस पर एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद जल निगम ने इसे ठीक करा दिया।
इधर यह नलकूप दो दिन पहले फिर खराब हो चुका है। कालोनी के सामाजिक अध्यक्ष मकसूद अहमद उर्फ लाला मास्टर ने इसकी जानकारी जलनिगम के अभियंताओं को दी, पर ध्यान नहीं दिया गया।
कालोनी वालों को जब कोई राहत नहीं मिलती दिखी तो शनिवार को पानी के लिए प्रदर्शन किया। फिर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान राजेश कुमार, शरमीन, वहीद, केसर, चंद्रशेखर, देवीदीन, सुरेश, रामकिशोर, पप्पू, नरेश कुमार, राहुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।