फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   blood in temple

मंदिर में खून के छींटे मिलने से सनसनी

Thu, 26 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
blood in temple

भरुआसुमेरपुर कसबे के वार्ड नंबर 13 ऊंछाथोक स्थित एक प्राचीन देवी मंदिर

विज्ञापन
में खून के छींटे व ध्वज में खून से सने पंजे का निशान मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। मोहल्ले वासियों का मानना है कि किसी तांत्रिक ने रात में बलि देने के बाद मंदिर में खून चढ़ाया है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर व अन्य स्थानों पर मिले खून के छींटो की फारेंसिक जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

कसबे के ऊंछाथोक में आमादेवी का प्राचीन मंदिर देखरेख के अभाव में ढहने की कगार पर है। पीपल के पेड़ के नीचे एक हिस्से में इस प्राचीन मंदिर के अवशेष बचे हैं। लेकिन मोहल्लेवालों का मानना है कि इस मंदिर में जो भी मनौतियां मांगी जाती हैं, वह पूरी होती हैं। बुधवार सुबह मंदिर परिसर में जगह-जगह खून के  छींटे मिले।

जबकि खून से सनी हथेली का निशान मंदिर के ध्वज में मिला। किसी ने बांस के पत्तों में खून को पाेंछा। साथ ही कुछ ही दूर मनोज सिंह के मकान में खून से सने हाथ पोंछने के निशान मिले। जैसे ही यह खबर सुबह मोहल्ले के लोगों को लगी तो भीड़ एकत्र हो गई।

लोगों का अनुमान है कि इस प्राचीन मंदिर में मनोकामना पूर्ण करने के लिए किसी नर या पशु की बलि दी गई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, एसआई चंद्रशेखर, पंकज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और खून के छींटो को एकत्र कर फारेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि किसी तांत्रिक ने पशु बलि चढ़ाई होगी। फिर भी फारेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि मंदिर में नर बलि दी गई है या पशु बलि।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed