लुटेरों ने बाइक और बैग उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छानी (हमीरपुर)। कस्बे में बीती रात एक होटल में कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक की तीन लुटेरे बाइक और बैग लेकर भाग निकले। इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना मुस्करा के गहरौली गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामू बाल्मीकि बाइक पर थाना ललपुरा के उजनेड़ी निवासी विजय कुमार पुत्र गंगादीन के साथ उजनेड़ी गांव जा रहा था। बीती देर शाम करीब सात बजे वह कस्बे के हरीमंगल होटल में रुके। दोनों होटल के अंदर कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। वहीं बाहर खड़ी बाइक में अपना बैग डांट दिया। साथ ही बाइक में चाबी भी लगी दिलीप ने छोड़ दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि होटल में जिस समय वह लोग कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। तभी तीन अज्ञात युवक आए। उसकी बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। बताया कि बैग में उसके कपड़े और मोबाइल पड़ा था। कहा कि लुटेरे पलक झपकते ले उड़े वह कुछ दूर तक दौड़ा लेकिन लुटेरे बाइक लेकर हमीरपुर की ओर भाग निकले। उसने बताया कि वह अपने साढू़ के यहां उजनेड़ी गांव जा रहा था। तभी उसके साथ यह घटना हो गई। थाना बिवांर के एसआई सियाराम ने बताया कि पीड़ित दिलीप की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने कस्बे में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। इसके चलते छानीखुर्द निवासी एक युवक को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है।