{"_id":"16da4920ade328457e8ec4e9c0e6c607","slug":"be-reminded-of-the-lease-on-the-land-occupied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की जमीन पर दिलाया जाए कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे की जमीन पर दिलाया जाए कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा और सुमेरपुर क्षेत्र के 16 गांवों के 200 से
विज्ञापन
अधिक गांवों की दलित व मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को एडीएम कुंजबिहारी
अग्रवाल को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि भूमिहीन परिवाराें को पट्टा का
आवंटन किया गया है, पर उन्हें आज तक कब्जा नहीं मिला है। पट्टाधारकों को
कब्जा दिलाने की मांग की।
क्षीरसागर गेस्ट हाउस में आयोजित भू अधिकार अभियान के जागरूकता कार्यक्रम में जन पैरवी मंच उप्र के संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि लोगों को जमीन पाने का पूरा हक है। भूमिहीन परिवारों को जमीन मिले, इसके लिए प्रयास की जरूरत हैं।
राजेंद्रवीर सिंह चौहान एडवोकेट ने कहा कि जिन लोगों को पट्टा आवंटित हुए हैं और उन्हें अभी तक कब्जा नहीं मिला है, उन्हें कब्जा पाने का हक है। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने बताया कि सीलिंग एक्ट के तहत किसानों को दी जाने वाली जमीन में से अधिकतर जमीनों पर मुकदमा चल रहे हैं।
कई किसान पट्टा वाली जमीन पर कब्जा न मिल पाने से निराश हैं। उन्होंने कहा कि उन सबको जमीन दिए जाने की पहल करने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होेंगे। परसनी, मोराकांदर आदि गांव से आई महिलाओं ने बताया कि उनको पट्टा आवंटित है, मगर अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया हैं।
इसी तरह से जल्ला, गिमुहा, भैंसापाली सहित एक दर्जन से अधिक गांवों से आई महिलाओं ने भूमि संबंधित समस्याओं को बताया और उनके निराकरण की मांग की।
इसके बाद महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर कब्जा दिलाने की मांग की। एडीएम ने उन्हें जल्द कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया।