फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Baratis and conductor's death from current

करंट से बाराती और कंडक्टर की मौत

Mon, 12 Jun 2017 12:19 AM IST
hamirpur
hamirpur Updated Mon, 12 Jun 2017 12:19 AM IST
सार

बारात की विदाई के वक्त बस की छत पर चढ़े बराती को उतार रहा कंडक्टर बाराती के साथ हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Baratis and conductor's death from current
बाराती शिवम की मौत पर अस्पताल में बैठे गमगीन ग्रामीण बाराती। - फोटो : amarujala

विस्तार

बारात की विदाई के वक्त बस की छत पर चढ़े बराती को उतार रहा कंडक्टर बाराती के साथ हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाराती गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बस में उस समय 55 बाराती सवार थे। करंट का एहसास होते ही ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी, जिससे अन्य बारातियों की जान बच गई।
विज्ञापन



महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र सियोढ़ी गांव निवासी महाराज सिंह यादव के बेटे अतुल की शादी थी। शनिवार की रात बारात जलालपुर थाने के पचखुरा गांव आई थी। रविवार की सुबह करीब पांच बजे विदाई के समय बाराती बस में बैठ गए। गांव के बाहर बस पहुंची तो कुछ बाराती बस के ऊपर बैठ गए। इस पर टिकरिया गांव निवासी बस कंडक्टर हरीसिंह उर्फ राकेश यादव (37) पुत्र बद्री यादव ने सभी बारातियों को नीचे उतार कर अंदर बैठाया, जैसे ही बस चलने लगी सियोढ़ी गांव निवासी बाराती शिवम (17) पुत्र लल्लू राम यादव अचानक बस की छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन


कंडक्टर ने शिवम को उतारने के लिए जैसे ही पकड़ा, वह बस के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। शिवम को पकड़ने के कारण कंडक्टर भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हरीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे शिवम को बाराती सरीला स्थितसीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उसे राठ रेफर कर दिया। रास्ते में शिवम की मौत हो गई। हादसे के वक्त बस में 55 यात्री सवार थे। करंट का एहसास होने पर चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे अन्य बारातियों की जान बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात की विदाई के वक्त बस की छत पर चढ़े बराती को उतार रहा कंडक्टर बाराती के साथ हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाराती गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बस में उस समय 55 बाराती सवार थे। करंट का एहसास होते ही ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी, जिससे अन्य बारातियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed