फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   awareness rally

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली

Thu, 26 Mar 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
awareness rally

सरीला/राठ क्षेत्र के तीन स्थानों पर सर्व शिक्षा अभियान को लेकर बच्चों ने

विज्ञापन
जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने रैली के दौरान स्कूल चलो स्कूल चलो, सब पढ़ें सब बढ़ें जैसे नारे लगाए। रैली में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बसेला गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से निकाली गई रैली को इटौरा के संकु ल प्रभारी कंधीलाल विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर सुरेशचंद्र निगम, रामबाबू साहू, गिरजा देवी, शैलेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, जगदेव प्रसाद, मलखान, सुनील आदि लोग रहे।

इसी तरह टिकरिया गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में निकाली गई रैली में एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों से अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।  रामफल, ओमप्रकाश, कल्याण सिंह, वंदना राजपूत आदि लोग रहे।

वही टोलारावत गांव के पूर्व व कन्या माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान को लेकर रैली निकाली। इसमें लक्ष्मी प्रसाद, जयकरन, मनोज, पुष्पा, हरीशंकर रावत, कमलेश, पवन आदि लोग रहे।

सरीला प्रतिनिधि के अनुसार सब पढ़े, आगे बढ़ें के नारे के साथ कसबे के कन्या जूनियर हाईस्कूल, कन्या प्राथमिक, नवीन प्राथमिक, सरस्वती शिशु मंदिर सहित नगर के सभी विद्यालयों के बच्चों ने सर्वशिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली। रैली का शुभारंभ शल्लेश्वर विद्यालय से किया गया।

रैली को खंड शिक्षाधिकारी विजय बहादुर सचान ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बीआरसी रमाशंकर यादव, लाल सिंह व शंकुल प्रभारी करन सिंह, हरिराम सहित समस्त विद्यालयों के विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed