फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Attack of the farmers for fertilizer , the Secretary had a heart attack

खाद के लिए किसानों का अटैक, सचिव को पड़ा हार्ट अटैक

Mon, 22 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attack of the farmers for fertilizer , the Secretary had a heart attack

गोहांड कसबे की सहकारी समिति में यूरिया खाद आने के बावजूद वितरण न करने पर

विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने राठ उरई मार्ग तिराहे पर जाम लगा दिया। वहीं किसानों की भीड़ देख समिति के सचिव को हार्ड अटैक पड़ गया। फिर एसडीएम सरीला आरएस वर्मा व सीओ राजेश पांडेय ने अपनी मौजूदगी में खाद वितरित कराई।

सहकारी समिति में रविवार की शाम दो ट्रक यूरिया खाद उतारी गई। इसकी भनक लगते ही कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार सुबह 6 बजे से समिति में किसानों का आना शुरू हो गया।

देखते ही देखते समिति से जुड़े 27 गांवों के करीब एक हजार से अधिक किसान एकत्र हो गए। भीड़ को देखकर समिति के कर्मचारियों के हाथ पांव छूट गए। इसी बीच समिति के सचिव बिरंचीलाल को हार्ट अटैक पड़ गया।

दोपहर 12 बजे तक ताला न खोलने पर नाराज किसानों ने राठ उरई मार्ग जाम कर दिया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस पर एसडीएम सरीला आरएस वर्मा व सीओ राजेश पांडेय ने मौके पर आकर किसानों से बात की।

सपा विधानसभा अध्यक्ष डालचंद्र राजपूत पतखुरी ने भी किसानों को समझाया। तब कहीं जाकर बड़ी मशक्कत के बाद प्रत्येक समिति खाताधारक किसानों को दो बोरी खाद देने पर सहमति बनी और करीब 2:30 बजे से पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरित की गई।

सहकारिता विभाग के एआर रविंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि किसानों को खाद मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे है। कहा कि समिति में भारी भीड़ होने से सचिव को हार्ट अटैक पड़ गया।

मौदहा कसबे की किसान सेवा सहकारी समिति में आई एक हजार बोरी यूरिया खाद सोमवार को सुबह खातेदारों को वितरित कर दी गई। सायर बिगहना, रीवन, सिसोलर आदि समितियों में यूरिया खाद की आपूर्ति नही की गई।
 
सरीला प्रतिनिधि के अनुसार खाद के लिए किसानों में हायतौबा मची है। समितियों में खाद की कम आपूर्ति से खातेदार किसानों को भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं नकद खाद लेने वालों को मायूसी हाथ लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed