{"_id":"58d40caa4f1c1b8a591a35bc","slug":"anti-romeo-team-caught-fugitives","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो टीम ने आठ शोहदों को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो टीम ने आठ शोहदों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
anti romio
नई सरकार गठन के बाद पुलिस अधिकारी भी अब सड़कों पर नजर आने लगे हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड का असर गुरुवार को मुख्यालय में दिखाई दिया। सदर सीओ ने भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों व बालिका इंटर कालेज व अन्य स्थानों पर पैदल मार्च कर आठ शोहदों को पकड़ा। स्क्वायड ने इन शोहदों के हाथ में पहने ब्रेसलेट, चश्मा आदि उतरा लिए और हिदायत देते हुए छोड़ दिया।
सीओ सदर योगेश कुमार ने बताया कि जिले के प्रत्येक थाने में एक-एक एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने जीजीआईसी, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज व कोचिंग सेंटरों के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बाइक पर तीन युवकों के सवार होकर चलने व कालेजों के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े आठ युवकों को पकड़ा है।
बताया कि इन युवकों के हाथों से ब्रेसलेट व चश्मे उतरवाने के बाद उन्हें हिदायत दी कि वह जहां भी जाना है सीधे जाएं। कालेजों व कोचिंग सेंटरों के आसपास कतई न खड़े हाें। कहा कि पहली बार चेकिंग में पकड़े गए युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया है। दोबारा यही लड़के मिले तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बताया कि वह अभियान के तहत वीडियो रिकार्डिंग भी करवा रहे हैं। इस मौके पर ट्रेनी सीओ अभिनव कनौजिया मौजूद रहे।