{"_id":"584efc134f1c1b676f64a0e7","slug":"anna-cattle-farmer-from-the-crop-variables-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी के फसल चर जाने से किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्ना मवेशी के फसल चर जाने से किसान ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में खड़ी गेहूं और मटर की फसल अन्ना मवेशियों के चर जाने से आहत किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की पांच बीघा फसल मवेशियों ने बरबाद कर डाली।
थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग निवासी भैया लाल कोरी (55) के पास आठ बीघे जमीन है। इसी जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस साल उसने अपने खेत में कुछ हिस्से में ज्वार व मटर गेहूं बो रखी थी। रविवार रात भैया लाल खेतों से घर चला आया और इसी बीच अन्ना मवेशियों ने उसक ी पांच बीघे में खड़ी गेहूं व मटर की फसल को बर्बाद कर दिया। सुबह जब खेत जाकर फसलों का नजारा देखा तो वह हतप्रभ रह गया। घर लौटकर उसने अपनी पत्नी व दोनों पुत्रों से रखवाली न करने पर नाराजगी दिखाई।
इस पर पुत्रों ने उसे ही डपट दिया। बताया जाता है कि परेशान किसान ने लाला माधव के नलकूप के आगे करीब दो बजे अपराह्न बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों में रखवाली कर रहे अन्य किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विद्या व पुत्र महेश व रमेश का रो रोकर बुरा हाल है। पुत्र महेश ने बताया कि उसके पिता पर कोई कर्ज नहीं था। अन्ना मवेशियों द्वारा फसल चट कर जाने से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। चौकी प्रभारी अक्षय सिंह ने बताया कि वह अभी बारावफात जुलूस की ड्यूटी में सुमेरपुर में है। मौके पर पहुंच कर ही सही जानकारी बता पाएंगे।