{"_id":"1233f83ab81f6a3882abcb7329a0fb6a","slug":"advocates-will-desist-from-judicial-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने पर
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे का बार संघ ने विरोध कर शनिवार को न्यायिक
कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही जिलाधिकारी न्यायालय का स्थायी
रुप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को अधिवक्ता भवन सभागार में जिला अधिवक्ता संघ की आमसभा की बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह गौतम ने की।
जिसमें कहा गया कि सर्वसम्मति से विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता द्वारा कुछ अधिवक्ताओं व अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में गलत व झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह मुकदमा प्रशासन की शह पर दर्ज किया गया है। अधिवक्ताओं ने इस कृत्य की निंदा करते हुए शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
साथ ही सभी अधिवक्ता जिलाधिकारी न्यायालय का स्थायी रुप से बहिष्कार करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री महेशप्रसाद साहू ने किया।