{"_id":"9fe673113f89d3167f2cf744f5292cc9","slug":"abvp-imposed-jam-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने लगाया जाम, लोग परेशान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एबीवीपी ने लगाया जाम, लोग परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिवांर कांड की आग जनपद के हर कस्बे में फैलती जा रही
विज्ञापन
है। बुधवार को राठ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री
प्रमोद द्विवेदी की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोपहर को अंबेडकर
चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे इस जाम में राहगीरों और
वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। भारी संख्या में
पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा।
एबीवीपी के कार्यकर्ता चौराहे पर लगी अंबेडकर प्रतिमा के नीचे बैठ गए और पुलिस प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी कर बिवांर कांड की निंदा की और जाम लगा दिया। उसी दौरान एक स्कूल की छुट्टी होने पर सैकड़ों छात्र जाम स्थल पर आ गए।
विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री प्रमोद द्विवेदी ने मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपये, घायलों को 10-10 लाख और पीड़ित परिजनों के परिवार के एक एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की।
जाम स्थल पर सीओ विजय त्रिपाठी, कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव, एसओ चिकासी बीपी मिश्रा, एसआई दलवीर सिंह यादव, सुनील कुमार, भानुप्रताप सहित पीएससी के जवान डटे रहे।
फिर भाजपा नेत्री मनीषा अनुरागी जाम स्थल पर पहुंची और छात्रों के बीच बैठकर विरोध जताया। इस दौरान रज्जू आर्य, योगेश द्विवेदी, रोहित, अखिलेश, हरेंद्र, शैलेंद्र, जयबिंद, रोहित, शिवम, सुनील, पंकज आदि मौजूद रहे।
चौराहे पर करीब एक घंटे तक जाम लगने से राठ उरई, राठ जलालपुर और राठ हमीरपुर मार्ग पर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई।