फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हार में बाइक दुर्घटना, महिला की मौत

हार में बाइक दुर्घटना, महिला की मौत

Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
हार में बाइक दुर्घटना, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के ऊना-भोटा हाईवे पर बड़सर के हार गांव के पास बाइक दुघर्टना में महिला की मौत हो गई। बाइक के ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। ऊना के विजय कुमार निवासी खानपुर जिला ऊना अपनी पत्नी के साथ भराड़ी माता मंदिर जा रहे थे। हार के पास बाइक चालक एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा थी कि यह हादसा हो गया। इस हादसे में महिला ट्रक टायर के नीचे आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हमीरपुर भेज दिया है। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे हार के पास विजय कुमार पुत्र हजारी लाल और उसकी पत्नी संदेश कुमारी (30) अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से निजी बस आने से बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा तथा बस से टकरा गया। इस दौरान महिला बाइक से नीचे गिरकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गई। टायर के नीचे आने से महिला संदेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक विजय को भी चोटें आई हैं। विजय और संदेश की शादी पांच साल पहले ही हुई थी। अभी उनके कोई बच्चा नहीं है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। डीएसपी बउ़सर अशोक कुमार का कहना है कि बाइक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed