{"_id":"593c37f64f1c1bb4248b45be","slug":"91497118710-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत बाईपास हमीरपुर में उसयाणा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। 108 एंबुलेंस में कार चालक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह प्रीतम चंद (54) कार में पक्का भरो से दोसड़का की तरफ जा रहा था। बाईपास पर जैसे ही प्रीतम उसयाणा पुल के पास पहुंचा कार अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग से टकराकर करीब 60 फीट नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना 108 नंबर पर दी। 108 एंबुलेंस के चालक विनोद कुमार और ईएमटी सुशील कुमार ने प्रीतम चंद को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। यहां घायल प्रीतम चंद को उपचार दिया गया है।
उधर, एसएचओ कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।