{"_id":"5974ddcd4f1c1b53438b46b6","slug":"81500831181-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पंप के अस्थायी कनेक्शन को लगाए नंगे तार, लापरवाही ने ली मां-बेटी की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टुल्लू पंप के अस्थायी कनेक्शन को लगाए नंगे तार, लापरवाही ने ली मां-बेटी की जान
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के सयोटी में बरती गई एक लापरवाही ने मां-बेटी की जान ले ली। मृतक महिला ने टुल्लू पंप के लिए बाथरूम से अस्थायी कनेक्शन ले रखा था। इसका तार नंगा था। बच्चों को नहलाते समय भी मृतका ने टुल्लू पंप ऑन कर रखा था। हालांकि मृतका दोनों बच्चों को साथ नहला रही थी। बेटी को नहलाने के बाद जैसे ही मृतका रेखा छोटे बेटे को नहलाने लगी। इस दौरान बेटी ने टुल्लू पंप को छू लिया। बच्ची के चिल्लाने पर रेखा बेटी को खींचने लगी तो रेखा भी टुल्लू पंप की चपेट में आ गई। रेखा शर्मा के दो बेटे और एक बेटी थी। इनमें एक बेटा सात साल, बेटी पांच साल और छोटा बेटा दो साल का है। सास-ससुर अपने दूसरे बेटे के यहां रहते हैं। रेखा का पति दिल्ली में डीटीसी में चालक है। रेखा अपने तीन बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी। हादसे के दौरान रेखा बड़ा बेटा आयूष बरामदे में खेल रहा था। जैसे ही उसे पता चला कि उसकी बहल पायल और मां को करंट लग गया है। इसकी सूचना उसने तुरंत मां के मोबाइल से अपने पापा को दी। इसके बाद जोर-जोर से शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। हालांकि करंट लगने से मां बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका रेखा शर्मा के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि हादसा टुल्लू पंप को लिए गए अस्थायी कनेक्शन की वायर नंगी और टुल्लू पंप ऑन होने से हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।