फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   व्यक्ति को सांप ने डसा, टांडा रेफर

व्यक्ति को सांप ने डसा, टांडा रेफर

Tue, 13 Jun 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति को सांप ने डसा, टांडा रेफर
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कस्बा धनेटा के साथ लगते सराहां गांव में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। परिजन प्राथमिक उपचार के लिए उसे नादौन अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार सुनील कुमार (42) निवासी सराहां को रविवार रात सांप ने डस लिया। सोमवार दोपहर जब उसकी टांग में सूजन हुई और तबीयत बिगड़ी तो सुनील कुमार का आभास हुआ कि उसे सांप ने डस लिया है। परिजन तुरंत उसे नादौन अस्पताल लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। उधर, नादौन अस्पताल के बीएमओ डॉ. बीएस राणा का कहना है कि पीड़ित की टांग में सर्पदंश से संक्रमण होने के कारण उसे टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed