फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   आग से बचे तिलहन व दलहन को निकालने में जुटे रहे व्यापारी

आग से बचे तिलहन व दलहन को निकालने में जुटे रहे व्यापारी

Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आग से बचे तिलहन व दलहन को निकालने में जुटे रहे व्यापारी
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के मंडी समिति स्थित एक गल्ला गोदाम में आग लगने से इसमें रखा तिलहन व दलहन जलने के साथ ही स्कूटी व उसकी डिग्गी में रखे तीन लाख 60 हजार रुपये जलकर राख हो गए। हालांकि पल्लेदारों के सहयोग से कुछ तिलहन के बोरे आनन-फानन में बाहर निकाले जा सके। आग की भयावहता के चलते तीन दमकल गाड़ियों को दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष आग लगने के कारणों पर खुलकर कोई बात नहीं कर रहा है। हालांकि आग के जले हुए सामान के पास कुछ दगे हुए पटाखे भी देखने को मिले हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में टीन शेड की दुकान बनाकर कस्बे के पूर्वी तरौस निवासी प्रकाशचंद्र गुप्ता व उसका भाई गल्ले का काम करते हैं। प्रकाशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को गोदाम में करीब 1300 क्विंटल तिलहन व दलहन के साथ स्कूटी व उसकी डिग्गी में तीन लाख 60 हजार रुपये रखे थे। शाम को दुकान बंदकर घर चले गए। तभी रात करीब 8 बजे सूचना मिली की आग लग गई है। आने पर देखा तो आग काफी तेज हो चुकी थी। मौके पर मौजूद दुकानदारों व पल्लेदारों के सहयोग से माल बाहर निकालना शुरू किया। फायर ब्रिगेड की छोटी मशीन आधे घंटे देर आई। जिसका कुछ देर में पानी खत्म हो गया। तब मुख्यालय से अग्निशमन की दो और बड़ी गाड़ियां भी आ गईं और छोटी गाड़ी भी पानी लेकर आ गई। जिन्होंने आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस पर भी पीड़ित पक्ष ने जमकर नाराजगी जताई। आग बुझाने में मंडी में कार्यरत युवक छविराम झुलसकर बेहोश होकर गिर पड़ा। तो हैदरगंज निवासी जबीर चौधरी के पैर झुलस गए। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से झुलसे हैं। शनिवार को सुबह से ही दुकान मालिक ने अपने सहयोगियों व पल्लेदारों की मदद से बचा हुआ तिलहन व दलहन को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


मंडी समिति में पानी की भीषण किल्लत है। नलकूप ठप पड़े हैं। टंकी शोपीस बनी खड़ी है। अधिकतर हैंडपंप भी खराब हैं। जिस समय प्रकाशचंद्र गुप्ता के गल्ला गोदाम में आग लगी। आग को बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बार-बार दमकल मशीनों को पानी लेने बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति में आढ़ती प्रकाशचंद्र गुप्ता के गोदाम में आग लगने के बाद कुछ किसान अपने अनाज बिक्री का शनिवार को ही पैसा मांगने पहुंच गए। जहां इन किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि आग से हुए नुकसान के बाद व्यापारी अब उन्हें देर से पैसे दे पाएगा। वहीं, प्रकाशचंद्र ने बताया कि जिन किसानों से उसने अनाज खरीदा है वह उन्हें शीघ्र ही पैसा देंगे।





फोटो परिचय 04 एचएएमपी 7 मौदहा में मंडी समिति की आढ़त में जले अनाज को बाहर निकालते पल्लेदार।

आग से बचे अनाज को बाहर निकालने में जुटे रहे व्यापारी
गोदाम में खड़ी स्कूटी व उसकी डिग्गी में रखे तीन लाख 60 हजार रुपये भी जल गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed