फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत जौड़े अंब पंचायत के रोपा की महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला सीमा देवी ने शिकायत की है कि फरवरी 2015 को विशाल शर्मा पुत्र रमेश चंद गांव पल्लवी तहसील गलोड़ में उसकी शादी हुई थी। ससुराल वाले दिल्ली में रहते हैं। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। इसके चलते उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सीमा देवी ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed