फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   616 nomination for pradhan post at first day

प्रथम दिन प्रधान पद के लिए 616 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला हमीरपुर
अमर उजाला हमीरपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
616 nomination for pradhan post at first day

तीसरे चरण में कुरारा और भरुआसुमेरपुर में होने वाले प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के पहले दिन विकासखंड कार्यालयों में मेले जैसा माहौल रहा। सुमेरपुर विकासखंड में 58 प्रधान पद के लिए 616 प्रत्याशियों ने और 754 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 162 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।

विज्ञापन


सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के पहले दिन ब्लाक कार्यालय में भारी भीड़ रही। आधी आबादी भी लाव लश्कर के साथ नामांकन में आई। नामांकन कराने आई रानी, विमला, कुसमा, दिव्या, मीना यादव आदि ने कहा कि चुनाव में महिला सीट रिजर्व  होने कारण उन्हें घरों से बाहर निकलने का मौका जरूर मिला है।
विज्ञापन


विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर ललपुरा थानाध्यक्ष शिवमिलन तैनात रहेे। उन्होंने एक प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया। हाईवे पर थानाध्यक्ष सुमेरपुर मशक्कत कर भीड़ को हटाते रहे। युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ब्लाक कार्यालय के अंदर और कालपी मार्ग में प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ रही। थानाध्यक्ष कुरारा सुभाष यादव ने मुख्य गेट पर एक प्रत्याशी व एक  प्रस्तावक को अंदर जाने दिया। नामांकन के लिए ब्लाक कार्यालय में पांच खिड़कियां बनाई र्गइं। उसके बावजूद नामांकन करने वालों को कई-कई घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। गौरतलब है कि क्षेत्र में 42 प्रधानों और 528 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed