{"_id":"5c952a9dbdec22144119823c","slug":"61553279645-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय ट्रक मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय ट्रक मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बिदोखर पुरई निवासी ट्रक मिस्त्री की सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ में हाईवे पार करते पिछले बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मिस्त्री होटल खाना लेने जा रहा था। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर गायब हो गया।
बिदोखर पुरई निवासी चुन्नू विश्वकर्मा (48) कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ में रहकर ट्रकों की बॉडी बनाने का कार्य करता था। उसने अपनी खुद की दुकान खोल रखी थी। बीते 20 मार्च को रात करीब आठ बजे हाईवे पार कर होटल से खाना लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद चालक बाइक छोड़ मौके पर गायब हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। होली के दिन हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पिछले पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
ट्रक मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
-सजेती थानाक्षेत्र के आनूपुर मोड़ में दुकान रखकर करता था काम