फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   महिला लेखपाल से प्रधान के भाई ने अभद्रता की

महिला लेखपाल से प्रधान के भाई ने अभद्रता की

Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिला लेखपाल से प्रधान के भाई ने अभद्रता की

विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव स्थित भुइयारानी मंदिर परिसर में पीएम किसान सम्मान निधि के फार्म भरते समय ग्राम प्रधान के भाई ने महिला लेखपाल से अभद्रता की। मना करने पर तोड़फोड़ की तथा कागज फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने दबंग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

झलोखर गांव में तैनात महिला लेखपाल कृति गुप्ता पुत्री शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को गांव स्थित भुइयारानी मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को शपथ पत्र एकत्र कर रही थी। तभी ग्राम प्रधान का भाई अंकित पुत्र नंदलाल वहां आ गया और उससे अनैतिक कार्य करवाने का प्रयास करने लगा। जब मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। साथ ही कुर्सी तोड़ दी तथा सरकारी कागजात फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। महिला लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली गलौज करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला लेखपाल से प्रधान के भाई ने की अभद्रता
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed