फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पहले लिखे रिपोर्ट, फिर होगा पोस्टमार्टम

पहले लिखे रिपोर्ट, फिर होगा पोस्टमार्टम

Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पहले लिखे रिपोर्ट, फिर होगा पोस्टमार्टम
राठ। हादसे में बाइक सवार की मौत पर पुलिस ने शव को सीएचसी में रखवा दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन नाराज हो गए। कहा, पहले रिपोर्ट दर्ज की जाए उसके पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद हंगामा किया। पुलिस के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


जरिया के गोहांड निवासी सुम्मी पुत्र रामबरन रैकवार ने बताया उसके दो पुत्र मानसिंह और राजू हैं। उसके बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। बहू राजकुमारी पत्नी मानसिंह को पुत्र पैदा होने पर बुधवार शाम घर में कुआं पूजन था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसका छोटा पुत्र राजू कोतवाली के पड़रा गांव में अपनी चाची को लेने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


तभी करीब सात बजे चरखारी रोड़ पर बालाजी मंदिर के पास हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पहले रिपोर्ट दर्ज न होने पर नाराज परिजनों ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वाहन पकड़ नहीं सकी। कोतवाली के इंस्पेक्टर मधुसूदन दीक्षित ने परिजनों को किसी तरह समझाया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

सीएचसी में परिजनों ने किया हंगामा, बुधवार शाम हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed