फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रुपये मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर को मारपीट कर छीन रुपये और मोबाइल

रुपये मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर को मारपीट कर छीन रुपये और मोबाइल

Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुपये मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर को मारपीट कर छीन रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
राठ। मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारापीटा। मजदूर ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने उसका मोबाइल और रुपये छीन लिए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली के औंता गांव निवासी राजू पुत्र मोहनलाल ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बताया कि जरिया थाने के बरहरा गांव निवासी जयजत्य लोधी, रामसिंह लोधी, जयसिंह और कस्बे के दातागढ़ी निवासी मुकेश ईंट भट्ठा में मजदूरी कराने के लिए अलीगढ़ ले गए थे। बताया कि ठेकेदारों से उसे 20 हजार रुपया लेना था। बताया कि 13 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे मुकेश का फोन आया और उसे राठ बुलाया। बताया कि चारों लोग उसे राठ के बाहर ले गए। सभी ने जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर लाठी डंडों से मारापीटा। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल और एक हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट से उसके शरीर में चोटें आईं हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर को मारापीटा
मजदूर ने रुपये और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed