फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   राजीनामा न करने पर दुकानदार को उठाकर ले गए आरोपी

राजीनामा न करने पर दुकानदार को उठाकर ले गए आरोपी

Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
राजीनामा न करने पर दुकानदार को उठाकर ले गए आरोपी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ(हमीरपुर)। मारपीट के मामले में राजीनामा न करने पर दो लोग दुकानदार को बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने गाड़ी बंद कर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर उठाकर ले जाने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग में जेल भेज दिया।


कस्बे के छोटी जुलेहटी मोहल्ला निवासी शिवकांत पुत्र रामरतन गुप्ता ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई गेट के पास उसकी दुकान है। पिछले शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर रहा था। तभी राजू पुत्र लालता प्रसाद निवासी बाराखंबा व नरेश मुखिया निवासी टोलारावत आए। यह पानी की बोतल व सिगरेट की डिब्बी लेकर वहीं शराब पीने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। दुकान की गोलक में रखे सात हजार रुपये व सोने की चेन ले गए। इसकी थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर था। तभी दोनों राजीनामा न करने पर मारपीट कर बोलेरो गाड़ी में डाल ले गए। इन्हाेंने अज्ञात जगह पर ले जाकर मारपीट की। सूचना पर रात में पुलिस ने तलाश की तो राजू बाइक से कोतवाली के पीछे छोड़ गया। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने राजू को शांतिभंग में जेल भेजा है। एसआई सुनील सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजीनामा न करने पर दुकानदार को उठा ले गए
बोलेरो से ले जाकर पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed