{"_id":"5b16d1044f1c1bae6e8b672e","slug":"61528221956-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर फेंका गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की हत्या कर फेंका गया शव
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। खालेपुरा के पास स्थित मजार के पास एक अधेड़ की हत्या कर शव फेंक दिया गया। अधेड़ के दाहिने पैर और हाथ का कुछ मांस भी गायब है। साथ ही उसका चेहरा भी काला पड़ है। उसका गला दबाए जाने से जीभ बाहर निकली है। कहीं बाहर से शव कमर में मिट्टी भरी बोरी बांधकर यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच शुरू की है।
मुख्यालय के खालेपुरा के पास कब्रिस्तान के पास शौच को गए लोगों ने बदबू के आधार पर जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। धीरे-धीरे सूचना फैली तो लोगों की भीड़ लगने लगी। सोमवार की रात लोगों ने करीब 45 वर्षीय अधेड़ की हत्या कर उसका शव फेंके जाने की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। लोगों का अनुमान है कि कालपी को जाने वाले फोरलेन से रात में शव किसी वाहन पर रखकर यहां लाया गया है। जिसे सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। अधेड़ हाफ शर्ट व लोवर पहने हैं। उसकी कमर में मिट्टी से भरी एक बोरी बंधी है।
विज्ञापन
अधेड़ की जीभ बाहर की ओर निकलने से ऐसा प्रतीत होता है कि अधेड़ की हत्या गला दबाकर की गई है। सूचना पर सीओ रजनीश उपाध्याय व कोतवाल शैलकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया अधेड़ की कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
गला दबाने से जीभ बाहर निकली, कमर में मिट्टी की बोरी बांधी
अमर उजाला ब्यूरो