फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   50 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागा

50 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागा

Thu, 28 Mar 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
50 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागा
भरुआसुमेरपुर। पचखुरा खुर्द गांव निवासी प्रहलाद यादव अपनी विवाहित पुत्री पुष्पा के साथ कस्बे आए थे। पुष्पा ने इलाहाबाद बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर पिता के बैग में रख दिए। उसके बाद दोनों कमलेश तिराहा पर आकर दिव्या स्वीट हाउस में समोसा खरीदने लगे। समोसे के पैसे देने के लिए जब प्रहलाद रुपयों से भरा बैग तख्त पर रखकर जेब से पैसे निकालने लगा। तभी एक टप्पेबाज तख्त पर रखे बैग को उठाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


समोसे के पैसे देने बाद जब पहलाद ने मुड़कर बैग लेने को उठाने झुका, तो बैग गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पिता पुत्री दोनों रोने लगे। लोगों ने टप्पेबाज को बैग लेकर भागते हुए भी देखा। यह सारी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पिता पुत्री थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर उन दोनों को टरका दिया। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखकर टप्पेबाज को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बैंक से पिता-पुत्री पैसे निकालकर घर की ओर जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed