फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध खनन मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई

अवैध खनन मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई

Sat, 12 Jan 2019 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई
अवैध खनन की खबरों का शनिवार को डीएम ने संज्ञान लिया। उन्होेंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच बैठाई और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि चैनलों से अवैध खनन होने की सूचना मिली है। इसके तहत मौदहा तहसील के टीकापुर के खंड संख्या 20-6 में अवैध खनन होने व अवैध खनन में एसडीएम मौदहा व ललपुरा थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध होने का समाचार प्रसारित किया गया है।

इसके अलावा अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलैंड मशीनों को छोड़े जाने की भी बात कही गई है। इसी प्रकार हमीरपुर तहसील के खंड संख्या 9-3 पर पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन का समाचार प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस पर उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जिसमें सीडीओ आरके सिंह, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव व ज्येष्ठ खान अधिकारी हैं। डीएम ने कहा कि अवैध खनन के प्रति दोनों एसडीएम हमीरपुर व मौदहा की भूमिका की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पोकलैंड मशीनें किन परिस्थितियों में छोड़ी गई और मौके पर हुए अवैैध खनन के संबंध में क्या कार्रवाई की गई। मामले की पूरी तथ्यात्मक जांच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

अवैध खनन की जांच को तीन सदस्यीय टीम बनाई
डीएम ने लिया संज्ञान, सदर व मौदहा एसडीएम के साथ ललपुरा थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed