{"_id":"5b77118c42c7924639036461","slug":"51534529932-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को बंधक बना किया उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को बंधक बना किया उत्पीड़न
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। दूसरी शादी करने के बाद एक युवक ने पहली पत्नी को जान से मारने की कोशिश की और घर में हाथ पैर बांध कर डाल दिया। सूचना मिलने पर महिला के मायके वालों ने उसे मुक्त कराया। महिला ने पति समेत सास व देवर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के इचौली निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति राकेश कानपुर में नौकरी करता है, जहां उसने एक महिला से दूसरी शादी कर ली। जब वह इचौली आया तो विरोध किया। पति व सास ने कहा कि अब यह यहीं रहेगी और विरोध किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
मीरा ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को पति, सास सुशीला व देवर रामबाबू जान से मारने की मंशा से उसके गले में फंदा लगाने लगे। देवरानी सुनीता मौके पर आ गई और उसने ऐसा करने से मना कर हाथ पैर बांधने की सलाह दी। उसके बाद ससुरालीजनों ने उसको कमरे में बंद कर एक हफ्ते तक भूखा प्यासा रखा। 14 अगस्त को सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग इचौली पहुंचे, जहां मीरा को मुक्त कराकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पति, सास व देवर के खिलाफ धारा दहेज उत्पीड़न व जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-मायके पक्ष ने मुक्त कराया, ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट