फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   घास लादते समय ट्राले से गिरा किसान, मौत

घास लादते समय ट्राले से गिरा किसान, मौत

Wed, 25 Oct 2017 03:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलौणी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत आते सलौणी कस्बे में एक किसान की ट्राले से गिरकर मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान चरण दास पुत्र लोंगू राम निवासी गांव बुहला अवाह जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। चरण दास मंगलवार को बुहला अवाह गांव में खेतों से काटी गई घास को ट्राले में लाद रहा था।

घास को ट्राले में लादते हुए चरण दास का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राले से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद पत्नी और अन्य लोगों ने घायल को उठाया और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए। हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चरण दास को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ जाते हुए ऊना के समीप उसकी मौत हो गई। चरण दास की मौत से पीड़ित परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस चौकी प्रभारी बसंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed