{"_id":"580d04044f1c1bc877bc1e25","slug":"5-people-killed-electrician-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री की हत्या में 5 पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली मिस्त्री की हत्या में 5 पर रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में चचेरे भाई ने उसकी पूर्व प्रेेमिका, उसके पति, पुत्र, पुत्री व एक सहयोगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर प्रेमिका व उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कस्बा निवासी तन्नू खंगार संविदा लाइनमैन के सहयोगी के रूप में काम करता था। शुक्रवार देर रात उसे पुछ लोगों ने कनेक्शन जोड़ने के बहाने धर्मेश्वरबाबा मोहल्ला बुलाया। जहां लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से पीटा और लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक दिया था। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पाकर परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में तन्नू की पूर्व प्रेमिका, पति, पुत्र, पुत्री व सहयोगी बड़कू पुत्र शंकरियां महाराज को नामजद किया है। आरोप लगाया कि इन्होंने उसे बहला फुसलाकर बुलाया और लाठी डंडाें व कुल्हाड़ियों से पीटकर हत्या कर दी। चचेरे भाई का आरोप है कि उसके भाई का प्रेमिका के घर आना जाना था।
विज्ञापन
लेकिन अनबन होने पर तन्नू ने मिलना-जुलना बंद कर दिया था। जिससे वह नाराज रहने लगी और साजिश कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी महिला व सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछतांछ में सीओ सदर गुरुदयाल कटियार को आरोपी बडकू महाराज ने बताया कि उसने तन्नू को उसके कहने पर बुलाकर शराब पिलाई थी।