{"_id":"593ae73c4f1c1bea778b459f","slug":"41497032508-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवापुस्तिका में नामिनी न बनाने से सिपाही की पत्नी परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवापुस्तिका में नामिनी न बनाने से सिपाही की पत्नी परेशान
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरुआसुमेरपुर। सिपाही पति द्वारा दूसरी शादी रचाने के साथ सेवा पुस्तिका में पहली पत्नी को नामिनी नहीं बनाया है। इससे पहली पत्नी आहत है। वह हक दिलाने के लिए ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव से मिली। ब्लाक प्रमुख ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
कुरारा थानाक्षेत्र के कुसौली पुरवा निवासी ज्ञानवती ने बताया कि उसकी शादी करीब 40 वर्ष पूर्व जालौन जनपद के हरचनपुर निवासी मुक्ता प्रसाद वर्मा से हुई थी। ज्ञानवती ने बताया कि मुक्ता प्रसाद से उसकी एक पुत्री है। जिसका वह विवाह भी कर चुकी है। उसने बताया कि शादी होने के बाद मुक्ता प्रसाद पुलिस में भर्ती हो गया और सर्विस के दौरान उसे छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पुलिस में होने का रौब दिखाकर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा। इस पर वह उसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकी।
कहा कि अब वह बांदा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने सर्विस बुक में उसे नामिनी नहीं दर्ज कराया है, इससे उसे व उसकी बेटी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस मामले की शिकायत वह जालौन के पुलिस अधीक्षक से भी कर चुकी है। तो उन्होंने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। परेशान पीड़िता ने ब्लाक प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर पति की संपत्ति में मालिकाना हक दिलाने व पति की सर्विस बुक में नामिनी दर्ज कराने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख ने महिला को न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने की बात कही है और जालौन के पुलिस अधीक्षक से भेंटकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है।