फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   40 meritorious students were given laptops

40 मेधावी विद्यार्थियों को दिए गए लैपटॉप

Fri, 11 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
40 meritorious students were given laptops

उप्र सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत नवीन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में 40 छात्रों को लैपटॉप बांटे गए। इस अवसर पर सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा ऐसी चीज है जितना पढ़ोगे, उतनी ही तरक्की होगी। जिसमें हाईस्कूल के 10-10 छात्र-छात्राएं तथा इंटर की 7 छात्राएं एवं 13 छात्र लाभान्वित हुए।

शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि सपा सरकार ने छात्रों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए लैपटॉप वितरण योजना संचालित की है। 

जिससे लैपटॉप का सही सदुपयोग कर छात्र-छात्राएं प्रदेश, देश व समाज  के विकास में सहयोग करें। जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं लैपटॉप का सही उपयोग कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।

छात्र-छात्राओं के सवालों के डीएम ने जवाब दिए। इस मौके पर आईसीएससीसी तथा सीबीएसई के हाईस्कूल 20, इंटरमीडिएट के 20 कुल 40  छात्र छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

जिसमें हिंद एंजिल्स पब्लिक  स्कूल राठ के हाईस्कूल के 13 व इंटर के 13, महर्षि विद्या मंदिर कुछेछा  हाईस्कूल के 7 व इंटर के 3 छात्र तथा जवाहर नवोदय विद्यालय राठ इंटर के 4 छात्र/छात्राएं लाभान्वित हुए।

इस दौरान सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, बीएसए  डा.इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed