{"_id":"b20d7bf01d9e3f5abbd10e4ec467faf8","slug":"36-people-have-aap-subscribed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की 36 लोगों ने ली सदस्यता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप की 36 लोगों ने ली सदस्यता
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की
विज्ञापन
बैठक नगर संयोजक रामपाल सिंह के आवास पर हुई। इसमें केजरीवाल द्वारा दिल्ली
के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशियां जताई गईं।
इस अवसर पर 36 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर नगर संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप की ऐतिहासिक जीत है। भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता को आशा की किरण नजर आ रही है।
नगर सचिव शब्बीर अली ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं धर्मांधवादी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट दिया। इन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर बबलू गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सुभाषचंद्र अध्यापक, आशिक अली, विनायक अली, राजेश कुमार, नफीस मोहम्मद भी मौजूद रहे।