फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पत्नी वियोग के चलते युवक ने लगाई फांसी

पत्नी वियोग के चलते युवक ने लगाई फांसी

Sat, 02 Mar 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पत्नी वियोग के चलते युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
राठ। पत्नी वियोग में चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने बताया कि तीन साल पहले उसके बेटे की पत्नी अपने एक बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह आज तक नहीं आई, जिसके वियोग में वह परेशान रहने लगा था।

कस्बे के लोक निर्माण विभाग परिसर में अवधेश कुमार चौकीदार के पद पर है। अवधेश के दो बेटे सुनील और अनिल हैं। सुनील इस समय जेल में बंद है। अवेधश अपनी पत्नी ममता, बेटे अनिल 24, बड़ी बहू और उसके बच्चों के साथ रहता था। अनिल की मां ममता ने बताया कि पांच साल पहले उसके बेटे की शादी महोबा जनपद के लेवा गांव की प्रियंका से हुई थी। सुनील को एक संतान है। बताया कि करीब तीन साले पहले प्रियंका अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। तबसे वह नहीं आई। पत्नी और बच्चे के चले जाने को लेकर अनिल काफी समय से परेशान था। रात दिन पत्नी और बच्चों को याद करता रहता था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र अनिल कमरे में लेटा था। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो झांक कर देखा अनिल रस्सी पर लटका था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


पत्नी वियोग के चलते चौकीदार ने लगाई फांसी, मौत
-तीन साल पहले मायके चली गई थी बच्चे के साथ पत्नी
-लोक निर्माण विभाग परिसर में रह रहा था मृतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed