फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   22 465 students will get scholarships

22,465 विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा वजीफा

Fri, 24 Jul 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 24 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
22 465 students will get scholarships

जिले में दशमोत्तर के 22,465 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पाने की उम्मीद समाप्त हो गई है। शासन स्तर पर हुई जांच में कमियां मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अब शैक्षिक सत्र 2014-15 का वजीफा नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11 व उससे आगे की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती है। सामान्य व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति देता है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से लाभ मिलता है। शैक्षिक सत्र 2014-15 में जिले के 34,594 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आवेदनों की पहले कॉलेज स्तर पर जांच हुई। फिर समाज कल्याण विभाग ने आवेदन जांचे और इसके बाद आवेदन शासन को प्रेषित कर दिए। शासन स्तर से आवेदनों की 29 बिंदुओं पर जांच की गई।

जिसमें 22,465 विद्यार्थियों के आवेदनों में कमियां पाई गईं। इसके चलते इन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद समाप्त हो गई है।

फॉर्म निरस्त होने से कॉलेज व विभाग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के आवेदनों की जांच प्रक्रिया चल रही है।

समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि वर्ष 2014-15 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के तहत 22 हजार 465 आवेदन शासन स्तर पर हुई जांच में निरस्त कर दिए गए हैं।


इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं चालू वर्ष में अनुसूचित वर्ग के 2428 छात्रों के आवेदन गलत पाए गए है। शासन से सूची आई है। यह सूची कॉलेजों को भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed