फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भोरंज की महिला की टांडा में डेंगू से मौत

भोरंज की महिला की टांडा में डेंगू से मौत

Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
भोरंज की महिला की टांडा में डेंगू से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)।
उपमंडल भोरंज के सुंगरबाड़ गांव की एक महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में डेंगू से मौत हो गई। तीन दिन पहले महिला को सिविल अस्पताल भोरंज से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को डेंगू है। ऐसे में महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा में महिला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। पूनम कुमार (26) पत्नी महेश कुमार निवासी लुगाणू, सरकाघाट की शादी तीन साल पहले हुई थी। करीब एक सप्ताह पहले पूनम की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते पूनम ने सरकाघाट अस्पताल में उपचार करवाया। चार दिन पहले बुधवार को पूनम अपने मायके सुंगरबाड़ (भोरंज) आ गई। शुक्रवार को पूनम का तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। यहां से पूनम को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि महिला को डेंगू हुआ है। इसके चलते उसे टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन यहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। महिला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। रविवार शाम महिला के ससुराल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे पति और दो बच्चे छोड़ गई है। बड़ी बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटे का अभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है। सिविल अस्पताल भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया का कहना है कि तीन दिन पहले पूनम को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया था। महिला डेंगू से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed