फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   किशोरी से साथ दो सप्ताह करता रहा दुराचार

किशोरी से साथ दो सप्ताह करता रहा दुराचार

Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से साथ दो सप्ताह करता रहा दुराचार

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। किशोरी को अगवा कर रिश्तेदार आरोपी उसे अहमदाबाद ले गया, जहां उसने दो सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किशोरी को गांव छोड़कर भाग निकला। मौदहा कोतवाली पुलिस ने अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।


मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि उसकी दीदी की जेठानी का लड़का अर्जुन पुत्र पैसुनी सिंह 13 मई को घर आया और उसे अहमदाबाद ले गया, जहां उसने उसके साथ दो सप्ताह तक दुष्कर्म किया। 29 मई को अर्जुन उसे गांव के बाहर छोड़ गया। वह घर पहुंची जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


इधर परिजनों ने 15 मई को गुमशुदगी की तहरीर दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी के घर पहुंचने के बाद उसके पिता ने कोतवाली में अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी, जिससे 11 जून को पुलिस ने नामजद आरोपी अर्जुन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। और किशोरी को मेडिकल के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला महिला अस्पताल लाया गया। मौदहा कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात आती है तो दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-पिता ने रिश्तेदार आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed