{"_id":"572e37864f1c1bdb125ccf2b","slug":"2-people-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने फांसी लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों ने फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 08 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया गांव में एक ट्रक चालक ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं थाना मुस्करा के हुसैना गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी कल्लू उर्फ कृष्णमुरारी (35) पुत्र रामधनी ने शनिवार सुबह घर में अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। उधर ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी शंभू (30) पुत्र मेघराज ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात घर में खाना खाने के बाद किसी मामले को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत ट्रक चालक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन