{"_id":"5942da814f1c1ba2558b45b6","slug":"191497553537-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने नदी में कूद दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता ने नदी में कूद दी जान
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। गुरुवार शाम मुख्यालय में एक अधिवक्ता ने यमुना पुल से नदी में छलांग दी। कोठी नंबर तीन में कूदे अधिवक्ता को ढूंढने में मछुवारों को करीब एक घंटे लग गए। इस घटना में अधिवक्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस लगी है।
गुरुवार को शाम करीब सात बजे अधिवक्ता उमाशंकर यादव (50) निवासी भरुआ सुमेरपुर ने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। इस घटना से पुल पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने नदी में मछली का शिकार कर रहे व सब्जी की बारी लगाए निषाद बिरादरी के लोगों ने पुलिस का सहयोग कर नदी में कूदे। घटना के बाद मेरापुर गांव के मछुवारे नाव के सहारे अधिवक्ता की तलाश करते रहे। घटना के एक घंटे बाद अधिवक्ता को मछुवारों ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मेहनत के बाद भी नदी में कूदे अधिवक्ता का शव बाहर निकाला जा सका। कोतवाल प्रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता रमेड़ी मोहल्ले में किराए के मकान पर रहता था। परिजनों को जानकारी दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
-किराए के मकान में रहकर करता था प्रैक्टिस