फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   संदिग्ध हालात में किशोरी का शव मिला

संदिग्ध हालात में किशोरी का शव मिला

Sat, 27 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशोरी का शव मिला
राठ। हमीरपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात एक किशोरी का शव मिला। उसकी मां ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव निवासी रूपा (17) पुत्री राजकिशोर मिश्रा का शव मिला। उसकी मां सुमन ने पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। धनौरी गांव के स्टैंड के पास स्थित यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक के समीप शव मिला था।

शनिवार सुबह किशोरी की पहचान हो सकी। किशोरी के चाचा सालिगराम मिश्रा ने बताया भतीजी रूपा शुक्रवार सुबह राठ कस्बे में सामान खरीदने आई थी। देर शाम घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की मगर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसका मोबाइल भी बंद था। सुबह सीएचसी पहुंचा तब शव की पहचान की। पुलिस ने बताया किशोरी को कोई वाहन कुचलकर भागा है। वहीं उसकी मां सुमन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही थी रूपा
राठ। रूपा के पिता राकेश मिश्रा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी तीन पुत्रियां प्रिंसी (22), रूपा (17), काजल (10) और एक पुत्र अजय (18) हैं। उसकी मां ने बताया रूपा गुरुवार को दिल्ली से अपने पिता के साथ गांव आई थी। वह बीएनवी डिग्री कालेज के पास स्थित एक कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

मां ने हत्या की आशंका जताई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed