फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   शादी समारोह के दौरान दो बैगों से हुए लाखों के गहने चोरी

शादी समारोह के दौरान दो बैगों से हुए लाखों के गहने चोरी

Tue, 20 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान दो बैगों से हुए लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। रविवार की रात धमना रोड स्थित एक विवाह घर से दो महिलाओं के बैग में रखे लाखों के गहने चोरी हो गए। जनातियों ने विवाह घर में मौजूद लोगों की तलाशी ली तो एक बाहरी महिला पकड़ी गई। महिलाओं ने तलाशी ली तो महिला चोर के पास गहने बरामद हुए। जनातियों ने चोरी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस को हवाले कर दिया। शादी में आए एक युवक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पनवाड़ी थाने के किल्हौंवा गांव निवासी लालबहादुर की पुत्री कल्पना की धमना रोड स्थित एक विवाह घर से शादी थी। शादी के दौरान नीलम पत्नी रितुराज निवासी नौहाई के बैग में रखा मंगलसूत्र चोरी हो गया। काफी तलाशने पर नहीं मिला। दोपहर करीब एक बजे विदाई के समय जब जनाती बेटी की विदाई में लगे हुए थे उसी दौरान चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी रजनी पत्नी अरविंद कुमार के बैग से सोने और चांदी के गहने गायब हो गए। वापस आने पर जब रजनी ने बैग खोलकर देखा तो गहने गायब थे।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने तलाशी शुरू कर दी। उसी दौरान कुछ महिलाओं ने एक अजनबी वृद्ध महिला को पकड़ लिया, जो शादी में बिना बुलाए आई थी। महिलाओं ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास चांदी की पायलें, सोने का मंगलसूत्र बरामद हो गया। रजनी के पति अरविंद ने बताया कि गहने चोरी करने वाली महिला ने अपना नाम प्रभा पत्नी मंगल सिंह राजपूत निवासी सुनहटा थाना आटा जालौन बताया है। आरोपी महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजनबी महिला को पकड़ पुलिस को किया हवाले, उसी से जेवर बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed