{"_id":"59417be34f1c1bef158b46fc","slug":"181497463779-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कार्यालय में काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कार्यालय में काटा हंगामा
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहांड हमीरपुर। सड़क निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय में हंगामा काटते हुए लेखाकार के साथ मारपीट की। घटना के बाद गुस्साए ब्लाक कर्मियों ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। मामले में लेखाकार द्वारा एक दर्जन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष ने विकासखंड के लेखाकार व जिला पंचायत सदस्य वीरा पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बुधवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत अपने साथियों के साथ ब्लाक कार्यालय गए थे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह वीरा ने फोन कर कार्यालय बुलाया था। इनका आरोप है कि कार्यालय पहुंचते ही अचानक लेखाकार इमरान खान व जिला पंचायत सदस्य ने उनके साथ गाली गलौज व अभद्रता शुरू कर दी।
लेखाकार इमरान खान व जिला पंचायत सदस्य वीरा ने बताया कि नगर अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ कार्यालय आकर सड़क निर्माण को लेकर हुई बातचीत में उनके साथ मारपीट की तथा कार्यालय में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इमरान खान की तहरीर पर जरिया पुलिस ने नगर अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, डॉ.मनोज, सत्यप्रकाश आदि के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा कायम किया है। वहीं नगर अध्यक्ष अनिल की तहरीर पर लेखाकार इमरान खान व महेंद्र सिंह के विरुद्ध गाली गलौज व अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-लेखाकार के साथ मारपीट का आरोप
-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा