{"_id":"593ae7394f1c1b82728b458d","slug":"181497032505-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों ने ओवर लोडिंग का विरोध किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों ने ओवर लोडिंग का विरोध किया
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। ओवरलोडिंग अभियान में लगे एआरटीओ (द्वितीय) रामवृक्ष सोनकर का एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोगों नेे विरोध करते हुए उन्हें देख लेने की धमकी दी। कहासुनी बढ़ने पर एआरटीओ ने मामले की सूचना जिलाधिकारी को दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस टीम पहुंची तो ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग भाग निकले। अभियान के तहत 22 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। 23 ट्रकों का चालान कर उनसे 5.50 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
एआरटीओ ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे वह राठ मार्ग में कलौलीतीर गांव के पास ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मप्र से आने वाले ओवरलोड भारी वाहन को रोका। इसी बीच बाबा कांस्ट्रक्शन कंपनी के कुछ लोग वाहन से आए और ट्रकों को जबरिया निकालने लगे। विरोध करने पर उन्हें देख लेने की धमकी दी। इसके बाद काफी देर तक कहासुनी होती रही।
विज्ञापन
तभी रात में मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी। इस पर यूपी 100 की टीम आई तो कंपनी के लोग वाहन लेकर भाग निकले। बताया कि यूपी 100 ने दो ओवरलोड ट्रक इसी कंपनी के पकड़कर थाने में खड़े कराए हैं। बताया कि इस अभियान के तहत उन्होंने 18 वाहन सीज व तीन वाहनों का चालान किया। बताया कि जिलाधिकारी ने कंपनी के छह ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ डैमेज टू पब्लिक प्रापर्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरे एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि उन्होंने भी चार ओवरलोड ट्रकों को सीज किया है। 20 ट्रकों को चालान कर शमन शुल्क वसूला है।
विज्ञापन
-यूपी 100 पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले कंपनी के लोग