{"_id":"5c7d56efbdec2214195aa6f9","slug":"171551718127-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज मौरंग उठा ले गए माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीज मौरंग उठा ले गए माफिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। खेड़ा गांव के पास दो माह पूर्व सीज की गई मौरंग कुछ लोग चोरी से उठा ले गए। पथनौड़ी गांव के एक युवक ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
खेड़ा के मौजा में छह जनवरी को एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ ने अवैध खदान पर छापा मारा था। तब मौके से ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया था। अगले दिन एसडीएम ने लेखपालों की टीम भेजकर खदान की जांच कराई थी। जांच में अमरचंद्र, मकुंदी, दसैया, खेमचंद्र, मुरलीधर, धर्मपाल के खेतों में पांच स्थानों पर जेसीबी से गड्ढे खोदकर अवैध मौरंग खनन होना पाया था। इस मामले में खेत मालिकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसडीएम ने जांच के दौरान कस्बा खेड़ा गांव के पीएचसी के पास करीब दस ट्रक मौरंग को बरामद कर सीज की थी। सोमवार को पथनौड़ी गांव निवासी झल्ला पुत्र रघुनाथ ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया सीज मौरंग को कस्बा खेड़ा गांव निवासी सोनू पुत्र हलकुटटा ट्रैक्टरों से ढो रहा है।
विज्ञापन
उसी से लगे दूसरे सोनू के डंप को भी सीज किया गया था। बताया कि इसके बावजूद भी सोनू ने मौरंग ट्रैक्टरों में भरकर बेच दी है। एसडीएम ने बताया मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंप दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम से की गई शिकायत, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो