फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   महिला के 40 हजार रुपये टप्पेबाजों ने किए पार

महिला के 40 हजार रुपये टप्पेबाजों ने किए पार

Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला के 40 हजार रुपये टप्पेबाजों ने किए पार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा स्थित स्टेट बैंक से 40 हजार रुपया निकालकर परिजनों के साथ गांव जा रही महिला के साथ मलीकुआं चौराहे के पास पीछा कर रहे टप्पेबाजो ने बैग से रुपये व अन्य सामान पार कर दिया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। लेकिन तब तक टप्पेबाज मौके से भाग निकले। महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।


कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव की शिवकली पत्नी मुन्ना शुक्रवार को दोपहर कस्बा स्थित स्टेट बैंक आई। उसके साथ उसका पुत्र, पुत्री व दामाद भी था। उसने अपने खाते से 40 हजार रुपये निकाल कर बैग में डाल लिए। जैसे ही वह बैंक से अपने गांव जाने के लिए मलीकुआं के निकट आटो स्टैंड पहुंची।
विज्ञापन


इसी बीच उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने उसका बैग काटकर 40 हजार रुपये, आधार कार्ड व पासबुक पार कर दिए। जब तक उसे जानकारी हुई और शोर मचाया तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्टेट बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed