{"_id":"593c36e64f1c1bbf268b459f","slug":"171497118438-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बीएसएनएल टावर के निकट से क्राइम ब्रांच टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक बाइक चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर सात बाइकें बरामद की हैं।
चोरी की गई बाइकें कुलपहाड़, बांदा सहित विभिन्न स्थानों से एकत्र की हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी रामआश्रय यादव व उनके सहयोगी अनिल कुमार, रजत सिंह, अभय पांडेय ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों क ो एक बाइक से पिपरौंदा मार्ग से आने की सूचना पर घेरा बंदी की। स्थानीय कोतवाली के भानू प्रताप सिंह यादव व सहयोगी राकेश शर्मा भी पहुंच गए।
रात करीब साढ़े आठ बजे वहां से निकलने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। गाड़ी के कागज न मिलने पर उनसे पूछताछ शुरू की। एक युवक कमलेश रैकवार ग्राम मुडारी थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा व दूसरा आयूब खां निवासी गोयरा मुगली थाना मटौंध जनपद बांदा निवासी निकले। पुलिस ने क्राइम ब्रांस के साथ इससे पूछताछ की। पिपरौंदा मार्ग के निकट पुलिया में छह और बाइकें बरामद कर लीं। इस संबंध में गैंग के दोनों सदस्यों के खिलाफ धारा 411/413 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
-चोरों की निशानदेही पर सात बाइकें बरामद