फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से मारपीट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से मारपीट

Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष से मारपीट
सरीला। जलालपुर के भेड़ी गांव में मौरंग खदान के रास्ते को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व मौरंग खदान के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि खदान के कर्मचारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष व उसके बेटे को मारापीटा और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर हवाई फायरिंग की। इसके बाद बंदूक भी तोड़ डाली। दूसरे पक्ष ने भी पूर्व अध्यक्ष व उसके बेटे पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बेतवा नदी की भेड़ी खरका मौरंग खदान का रास्ता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नन्ना के खेत के किनारे से होकर जाता है। रविवार को मौरंग खदान कर्मचारी रास्ते की मरम्मत कर रहे थे। मिट्टी उठाने को लेकर इंद्रजीत सिंह व कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इंद्रजीत सिंह का कहना है कि वह गांव किनारे खड़े थे।
विज्ञापन


तभी गांव के तीन लोगों के साथ एक दर्जन से अधिक लोग आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने मारपीट की और उनकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर हवाई फायरिंग भी की। उनका आरोप है कि आरोपियों ने बंदूक भी तोड़ दी है। उधर दूसरे पक्ष का आरोप है कि इंद्रजीत सिंह व उनके पुत्र ने खदान का रास्ता ठीक करते समय गालीगलौज की तथा विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जलालपुर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मौरंग खदान का रास्ता ठीक करने को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं। जिसमें इंद्रजीत सिंह की लाइसेंसी बंदूक टूट गई है। फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषियों के विरुद्घ मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

तालाबों से हो रहा मिट्टी का खनन
राठ। मझगवां थाने के इटौरा गांव में दो तालाबों से जेसीबी से अवैध मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया गांव के शमशान घाट के पास स्थित श्याम तलैया तालाब और जुदैया तालाब में जेसीबी मशीनों से गांव के लोग काफी दिनों से खनन कर रहे हैं। अब तक हजारों ट्राली मिट्टी ढोई जा चुकी है।


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ गांव के लोग ग्राम समाज और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरत लाल ने बताया कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। परंतु अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर अवैध खनन होता है तो वह कार्रवाई करेंगे।


मौरंग खदान के रास्ते को लेकर हुआ विवाद
लाइसेंसी बंदूक छीनकर हवाई फायरिंग करने के बाद तोड़ देने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed