फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   फायरिंग के बाद जखेड़ी में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

फायरिंग के बाद जखेड़ी में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Wed, 19 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद जखेड़ी में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
राठ। कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव में मंगलवार शाम एक शादी वाले घर पर दबंगों ने फायरिंग की थी। गोली के छर्रे लगने से एक अधेड़ घायल हुआ था। फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बुधवार शाम भारी पुलिस फोर्स के बीच बरात रवाना हुई।
विज्ञापन


जखेड़ी गांव निवासी रामगोपाल व कलाधर पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रामगोपाल के पुत्र प्रीत कुमार का विवाह रिहुंटा गांव निवासी शिवराम की पुत्री रश्मि से तय हुआ है। मंगलवार को मायने पर घर में मिठाई बन रही थी। तभी कलाधर के लड़के पवन, चमन, विपिन व कल्लू अवैध असलहों से लैस होकर आए।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें गोली की बारूद व छर्रे लगने से विवाह में शामिल होने आए इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रामरतन राजपूत घायल हो गए। रामगोपाल ने बताया दबंग शादी में व्यवधान की धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बुधवार शाम पुलिस फोर्स की घेराबंदी में दूल्हा निकासी के बाद बरात रिहुंटा के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रामरतन निवासी इटौरा बुजुर्ग, थाना महोबकंठ जनपद जालौन ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर जखेड़ी गांव निवासी पवन, चमन, विपिन व कल्लू पुत्र कलाधर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि चारों आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं।


लूट में जेल जा चुका है एक आरोपी
फायरिंग की घटना में आरोपी बनाया गया चमन पुत्र कलाधर वर्ष 2016 में लूट के मामले में जेल जा चुका है। बीते 3 मई 2016 को कोतवाली पुलिस ने चमन को उसके एक साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिनके पास से चार लूटी गईं बाइकें, लूटे हुए जेवर व तमंचे बरामद हुए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम को आईजी इलाहाबाद, डीआईजी बांदा, व एसपी हमीरपुर ने नगद पुरस्कार भी दिया था।

दो पक्षों में रंजिश के चलते मंगलवार शाम हुई थी फायरिंग
पुलिस सुरक्षा के बीच शादी वाले घर से बरात हुई रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed