फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दो लाख रुपये सहित लाखों के जेवर चोरी

दो लाख रुपये सहित लाखों के जेवर चोरी

Tue, 21 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो लाख रुपये सहित लाखों के जेवर चोरी
राठ। दरवाजे की कुंड़ी काटकर घर में घुसे चोर दो लाख रुपये सहित लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन


चिकासी थाने के बरगढ़ गांव निवासी मगनपाल ने बताया सोमवार रात वह परिजनों के साथ सो रहा था। तभी चोर मकान के पीछे के दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर व नगदी पार कर दी। बक्सों के ताले तोड़ कर उन्हें मकान के बाहर फेंक दिया।

सुबह परिजनों के जागने पर बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। बताया उसकी बेटी का रिश्ता तय हो गया है तथा अगले सीजन में शादी है। जिसके लिए दो लाख रुपये घर में रखे था, जिन्हें चोर ले गए हैं। साथ ही सोने की हाफपेटी, चूरा, 2 जंजीर, 5 अंगूठी, हार, चांदी की हाफ पेटी, 12 जोड़ी तोड़िया, पायलें बड़ी वाली आदि जेवर ले गए हैं।
विज्ञापन


एसओ चिकासी अमित कुमार ने बताया मौके पर टीम को भेज कर फिंगरप्रिंट लिए गए हैं। परिजन अभी चोरी गए माल की पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed