फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   खनन अधिकारी व लिपिक पर ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास

खनन अधिकारी व लिपिक पर ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास

Tue, 21 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
खनन अधिकारी व लिपिक पर ट्रैक्टर चढ़ाने प्रयास
हमीरपुर। बेतवा नदी से चोरी की मौरंग भरकर ट्रैक्टर-ट्राली से ले जाते समय रास्ते में बेरी रोड पर खनिज अधिकारी व लिपिक ने रोकने का प्रयास किया। तभी ट्रैक्टर मालिक के इशारे पर चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन


इस पर सड़क पर खड़े खनिज अधिकारी व लिपिक बाल-बाल बच गए। चालक ट्रैक्टर को भगाकर ले गया। वहीं खनिज टीम ने ट्रैक्टर मालिक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक, उसके पुत्र व चालक के खिलाफ चोरी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, प्राणघातक हमला करने व खनिज अधिनियम की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खान अधिकारी सन्नी कौशल ने मंगलवार को कुरारा एसओ केके पांडेय को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:10 बजे खनिज लिपिक संतोष के साथ क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बेरी रोड पर मौरंग खदान की चेकिंग की। जहां एक ट्रैक्टर बेरी की ओर से आता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पास में आते ही चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार कम कर रोकना चाहा, तभी ट्रैक्टर मालिक मुन्ना उर्फ रहीस पुत्र महबूब अली निवासी खरौंज ने चालक को ललकारा कि ट्रैक्टर रोकना मत भले ही ट्रैक्टर खड़े लोगों पर चढ़ जाए। इस पर चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड और बढ़ा दी।


इस पर सड़क पर खड़े होने से वह लोग बाल-बाल बच गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। जबकि उन लोगों ने ट्रैक्टर मालिक को दौड़ाकर पकड़ लिया। टीम ने ट्रैक्टर मालिक को पुलिस के सुपुर्द किया है। एसओ केके पांडेय ने बताया कि एक युवक को टीम ने पकड़ कर सौंपा है। बताया कि चालक, ट्रैक्टर मालिक व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


चौरी से मौरंग भरी ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने पर रोकने की कोशिश की थी
खनिज टीम ने ट्रैक्टर मालिक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया
प्राणघातक हमला करने के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed