{"_id":"5bc23dffbdec2269651f1b0e","slug":"151539456511-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। दोस्त के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को झांसी रेफर कर दिया। परिजन घायलों को झांसी मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी है।
जलालपुर के बंडवा निवासी देवेंद्र (30) पुत्र रामेश्वर शुक्रवार अपने साथी भूपेंद्र कुशवाहा (22) पुत्र कामता निवासी महोबा के साथ बिहूनी गांव में रहने वाले अपने दोस्त अनिल के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देवेंद्र का परिवार मौजूदा समय में सिकंदरपुरा मोहल्ला में रहता है।
रात करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताकर झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय मऊरानीपुर के पास देवेंद्र ने दम तोड़ दिया।
जबकि भूपेंद्र की हालत गंभीर बनी है। देवेंद्र के रिश्तेदार वीरपाल निवासी सिकंदरपुरा ने कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया देवेंद्र पेशे से ड्राइवर था। उसकी मौत से पत्नी देवकुमारी बेसुध है। देवेंद्र के एक पुत्र व एक पुत्री हैं।
कुआं पूजन कार्यक्रम से शुक्रवार रात घर लौट रहे थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो